सारस न्यूज, किशनगंज।
महिला सशक्तिकरण धोखा है, आशा कार्यकर्ता भूखा है, हड़ताली आशा करे पुकार, थाली भरो बिहार सरकार आदि नारेबाजी करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के शिथिल रवैये के विरुद्ध मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज के प्रांगण में थाली पिट कर अपने नौ सूत्री मांगों को लेकर विरोध जताया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में कार्यरत आशा कार्यकर्ता एवम् फेसिलेटर अपनी मांगें को लेकर गत 24 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, जो हड़ताल के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज से अपने प्रदर्शन का आगाज कर जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश की राजधानी तक पहुंच धरना प्रदर्शन कर चुकी है। किंतु इनकी मांगों का न मानते देख सरकार के अड़ियल रवैये से अजिज होकर मंगलवार को अस्पताल प्रांगण में थाली पिट कर अपना विरोध जताया।
इस बाबत प्रदर्शन में शामिल आशा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अगर सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेंगी, जिसकी जवाबदेही सरकार की होगी। जब तक उनकी नौ सूत्री मांगें नहीं मानी जाती तब तक वे हक व हुक़ूक़ की यह लड़ाई जारी रखेगी। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष पिंकी झा, प्रखण्ड अध्यक्ष सुनीता देवी, विभा देवी, चन्द्रकला देवी, अनिता देवी, नूर फातमा, नीलम देवी, इराकी बेगम, सबिता रानी दास, धनतोला देवी सहित दर्जनों आशा कर्मी ने मौके पर मौजूद रह कर थाली पीटकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
