• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में नाबालिगों की तस्करी के आरोप में सिविक वालंटियर की पत्नी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में नाबालिगों की तस्करी करने के आरोप में सिविक वालंटियर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सिलीगुड़ी जंक्शन जीआरपी थाना पुलिस ने तस्करी के आरोप में कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चार नंबर वार्ड के निवासी दो नाबालिगों की दिल्ली में तस्करी किए जाने की योजना थी। सिलीगुड़ी जंक्शन जीआरपी में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मोहम्मद नसीरुद्दीन और सहेदा अंसारी नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को एनजेपी से दो नाबालिगों को बरामद किया गया। साथ ही इस मामले में तीन और महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम सुहाना अंसारी, जरीना बेगम और जयगुन निशा अंसारी है। जयगुन निशा अंसारी एक सिविक वालंटियर की पत्नी बताई जा रही हैं। वह सिविक वालंटियर सिलीगुड़ी कमिश्नरेट में कार्यरत है। सभी आरोपी 4 नंबर वार्ड के निवासी हैं। शनिवार को तीनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *