• Sun. Feb 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पटना में बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे शख्स को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

जिले के बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत स्टेशन रोड के बिचली गली में सुबह के वक्त एक शख्स अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उस व्यक्ति को अपराधियो ने चारों तरफ से घेर लिया और एक पर एक कई गोलियां दाग दीं। घायल शख्स को गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटना स्थल पर बाइक और कई खोखे पड़े हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस वहां मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई है। घायल बाढ़ थाना के बासो बागी का बताया जा रहा है। बाढ़ में अपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हो गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *