• Mon. Mar 30th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रमंडलीय आयुक्त, पूर्णिया ने कोचाधामन के अंचल व प्रखंड कार्यालय समेत प्रखंड स्तरीय कार्यालय का किया निरीक्षण, आम जनता के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश।

सारस न्यूज, किशनगंज।

गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त, पूर्णिया मनोज कुमार के द्वारा कोचाधामन भ्रमण के दौरान अंचल और प्रखंड कार्यालय समेत अन्य प्रखंड स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कोचाधामन अंचल, प्रखंड, मनरेगा, आपूर्ति, प्रखण्ड पंचायती राज, बंदोबस्त एवम विशेष सर्वेक्षण कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियो, कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण के वक्त प्रखंड वअंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
प्रमंडलीय आयुक्त ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण के दौरान पंजियों का संधारण, अनुक्रमणिका पंजी, रोकड़ बही, दाखिल खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमणवाद, मापीवाद, भूमि विवाद निराकरण हेतु साप्ताहिक बैठक का आयोजन सहित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की।

आयुक्त ने रिकॉर्ड ऑफ राइट (आरओआर) डिजिटाइजेशन, लगान वसूली की समीक्षा कर आरओआर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में प्रखंड के बंदोबस्त एवम विशेष सर्वेक्षण कार्यालय का निरीक्षण कर स्पेशल सर्वे की जानकारी ली गई। कोचाधामन शिविर प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही, अपर समाहर्त्ता अनुज कुमार ने आयुक्त को राजस्व कार्यों की जानकारी प्रदान की।
प्रखंड, अंचल, मनरेगा, पंचायती राज कार्यालय में बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने, अंचल और प्रखंड समेत अन्य कार्यालय में पदस्थापित कर्मचारियों के कार्य, निम्नवर्गीय लिपिक के कार्य की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया।
कोचाधामन प्रखंडस्तरीय सभी कार्यालय में सामान्यतः कार्यालय प्रबंधन की स्थिति अच्छी पाई गई। प्रखंड और अंचल के कार्यों के समीक्षा बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त ने आम लोगों के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निदेश बीडीओ, सीओ, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवम अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को दिया।
बताते चलें कि प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा प्रमंडल अंतर्गत जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड-स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण तथा कार्यों का अनुश्रवण किया जाता है। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया मनोज कुमार ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें।
इस अवसर पर बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ, एमओ, सीडीपीओ, राजस्व पदाधिकारी एवं कर्मचारी व अन्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *