• Mon. Mar 30th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

थर्ड नेशनल चीफ़ सेक्रेटरी कॉन्फ्रेंस से संबंधित जिला स्तरीय बैठक आहूत, डीएम ने जेएनवी में नामांकन हेतु प्रत्येक विद्यालय को दिया टारगेट।

सारस न्यूज, किशनगंज।

गुरुवार को जिला पदाधिकारी, किशनगंज श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में थर्ड नेशनल चीफ़ सेक्रेटरी कॉन्फ्रेंस से संबंधित जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई। जिसमें डीएम श्रीकांत शास्त्री ने स्कूली शिक्षा में प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों द्वारा विभिन्न विषयों के माध्यम से ध्यान केन्द्रीत किया। उन्होंने डिजिटल पहल व नवाचार पर विशेष जोर दिया। इस संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि नई शिक्षा नीति – 2020 के अन्तर्गत स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर अधिगम प्रतिफल (इंप्रूविंग लर्निंग आउटकम्स ) में अप्रत्याशित वृद्धि की जा सकती है। साथ ही प्रत्येक बच्चे को डीजी लॉकर एप की जानकारी दी जाए जिससे बच्चे अपने प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक कागजातों को सुरक्षित रख सकें।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बिहार, पटना के निदेशक के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आगामी 26 अगस्त 2023 को कक्षा 01 से 03 के सभी बच्चों के अभिभावकों के लिए अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस  के थीम के रूप में आयोजित किया जायेगा। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा क्षेत्राधीन सभी प्रधानाध्यापकों के साथ 23 अगस्त 2023 को बैठक आहूत कराने हेतु निदेशित किया गया जिसमें शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी से संबंधित जानकारी दी जाय। इसी प्रकार सभी प्रधानाध्यापक दिनांक- 24 अगस्त 2023 अपने अधीनस्थ शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी देने हेतु निदेशित किया गया।

विद्यालय प्रधान द्वारा अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी हेतु विद्यालय में बेंच-डेस्क, दरी, सफेदा की व्यवस्था की जाए। वर्ग कक्ष में स्कूल किट, चिल्ड्रेन किट, पुस्तकालय पुस्तकों, अभिभावक से संबंधित पोस्टर, अधिगम प्रतिफल पोस्टर आदि व्यवस्थित रूप में प्रदर्शित की जाए।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा -06 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को प्रारंभिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को वीसी के माध्यम से सूचित करने एवं प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से 05-05 एवं प्रत्येक मध्य विद्यालय से 10-10 बच्चों के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य दिया गया।
इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर प्रसाद सभी जिला स्तरीय शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *