• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में एक युवक पर बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप, व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। खोरीबाड़ी पुलिस ने गुरुवार देर रात को आरोपी को खोरीबाड़ी के बुरागंज इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जिब्रानुस कुजूर (20 वर्ष) है। पीड़िता तीसरी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। आरोप है कि घर पर किसी के न होने का फायदा उठाकर आरोपी युवक घर में घुस आया और बच्ची को मोबाइल फोन दिखाने का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दिया। बाद में जब बच्ची बीमार पड़ गई तो पीड़िता ने पूरी घटना अपनी दादी को बताई। इसके बाद देर रात थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *