• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए स्कूली बच्चों ने प्रार्थना सभा का किया आयोजन।

सारस न्यूज, किशनगंज।

ठाकुरगंज प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गलगलिया के स्कूली बच्चों ने बुधवार को चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। प्रार्थना सभा में विद्यालय के नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो और विश्व में भारत अपनी वैज्ञानिक क्षमता का परचम लहराए।

विद्यार्थिओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार पासवान ने कहा कि विज्ञान आज इतना आगे बढ़ गया है कि धरती से लेकर अंतरिक्ष तक के ढेरों रहस्यों की खोज कर ली है। इसी कड़ी में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया और कहा कि उनलोगों के अथक प्रयास से यह भारत के लिए गौरवशाली क्षण है। वहीं स्कूली बच्चों को चंद्रमा से संबंधित रोचक जानकारियां दी। प्रार्थना सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं भी मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *