• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में छात्रा की हत्या के विरोध में भाजपा ने निकाली रैली।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में नाबालिगा छात्रा की हत्या और शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी ने एक रैली निकाली है। यह रैली सिलीगुड़ी के महानंदा ब्रिज से शुरू हुई और हाशमी चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस रैली में दार्जिलिंग जिले के सांसद राजू बिष्ट, सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, दार्जिलिंग के विधायक नीरज जिम्बा और भाजपा के सांगठनिक जिले के नेता मौजूद थे। सांसद ने छात्रा की हत्या के मामले में राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। सांसद ने कहा कि सिलीगुड़ी में जिस तरह की घटना घटी। वह पूरी मानवता के लिए शर्म की बात है। मृतक का परिवार न्याय चाहता है। जबकि पुलिस और सरकार अपराधी को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल तृणमूल सरकार ही अपना वोट बैंक बचाने के लिए ऐसी गंदी राजनीति कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *