• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी बाजार संलग्न इलाके में शनिवार रात को बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 3 लोग घायल हो गये। इनमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बताया गया है कि बीती रात 3 लोग एक बाइक पर सवार होकर खोरीबाड़ी से कामरंगागुड़ी जा रहे थे। तभी खोरीबाड़ी बाजार संलग्न इलाके में खराब सड़क के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी। जिससे बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खराब सड़क के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कर्माधक्ष्य किशोरी मोहन सिंह और खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत सुनने के बाद किशोरी मोहन सिंह ने मामले पर गौर करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *