• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी की 8 वीं वाहिनी ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

हॉकी के जादूगर कहें जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जयंती के अवसर पर हर साल आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 8वीं वाहिनीं ने खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए वाहिनी मुख्यालय खपरैल में अधिकारीयों और कार्मिकों के मध्य वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया। साथ ही इस वाहिनीं के अंतर्गत समवाय/ सीमा चौकी के स्तर पर सीमावर्ती क्षेत्रो के विद्यालय कॉलेज व अन्य क्लुबों के छात्र/ स्थानीय युवक के साथ अलग- अलग तरह के खेल जैसे वॉलीबॉल, फुटबॉल, दौड़ व अन्य खेलों का आयोजन दिनांक 21/08/23 से 29/08/23 तक करवाया गया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के युवकों के बीच खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट खिलाडियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया है साथ ही लोगों को एक स्वस्थ जीवन के लिए खेल का क्या महत्व है उसके बारे में बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *