सारस न्यूज, किशनगंज।
सोमवार को ठाकुरगंज थाना प्रांगण में चेहल्लुम व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिंमाशु ने की। बैठक में थानाध्यक्ष, नगर ईओ कुमार ऋत्विक, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल आदि ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही जूलूस भ्रमण का निर्देश दिया। साथ ही संवेदनशील स्थानो पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी तैनात रहने की बात कही।
नगर में साफ सफाई के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग का निर्देश नगर ईओ ने दिया। थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बैठक के दौरान मौजूद लोगों से आग्रह किया कि आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से अपने-अपने पर्व को मनाये। हर त्योहार – पर्व हमें आपस में मिलजुल के रहने का संदेश देता है। यही कारण है हरेक पर्व हमें अनेकता में एकता पाठ पढ़ा जाता है।
इस मौके पर उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा, राजद नेता मुश्ताक आलम, वार्ड पार्षद सजन कुमार, पार्षद प्रतिनिधि खालिक अंसारी, राजेश करनानी, मो सलीमुद्दीन, मो अख्तर, मो सईद, मो अख्तर के साथ अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
