• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ में वार्ड सदस्य संघ का एक दिवसीय धरना 07 सितम्बर को किया जाएगा आयोजित।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

टेढ़ागाछ प्रखंड वार्ड सदस्य संघ द्वारा आगामी 07 सितम्बर को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत सोमवार को प्रखंड कार्यालय टेढ़ागाछ में वार्ड सदस्य संघ के नेतृत्व में टेढ़ागाछ बीडीओ को नौ सूत्री मांगों को लेकर होने वाली धरना प्रदर्शन के लिए ज्ञापन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्यों ने अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। टेढ़ागाछ वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष असर जहां ने बताया हमारी मांग सरकार से है। इस धरना के माध्यम से हमारी मांगों को विभागीय स्तर से बिहार सरकार तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सात निश्चय योजना से वार्ड सदस्यों को अलग रखी है, जबकि सात निश्चय योजना के तहत ही गाँव के गलियों में सड़क व नाली निर्माण कार्य किया जाता था, लेकिन अब यह योजना सरकार वार्ड सदस्यों को नहीं दे रही है और गाँव का विकास कार्य बाधित है। लाभ से वंचित ग्रामवासी वार्ड सदस्यों को विकास कार्य नहीं होने का दोषी मान रहे हैं। सरकार जब तक उन्हें सम्मान नहीं देंगे तबतक उनका सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व आंदोलन चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *