प्रधाननगर थाना की पुलिस ने बीती रात सालबाड़ी से दो महिलाओं को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम गौरी देवनाथ उर्फ जशोदा और ममता दास है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को गौरी और ममता गांजा लेकर बिक्री करने के लिए सालबाड़ी के नया बस्ती में पहुंची थी। जिसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़कर प्रधान नगर थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं की बैग की तलाशी ली। जिससे पांच किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों महिलाओं को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने बताई कि उसे एनजेपी से किसी ने यह गांजा तस्करी करने के लिए भेजा था। जिसके लिए उसे दो हजार रुपये मिलने वाले थे। इस मामले में पुलिस आगे की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply