सारस न्यूज, वेब डेस्क।
8 सितंबर 1320- गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
8 सितंबर 1831- विलियम चतुर्थ ब्रिटेन की गद्दी पर बैठे।
8 सितंबर 1900- टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
8 सितंबर 1926- संगीतकार और फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका का जन्म।
8 सितंबर 1933- मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोंसले का जन्म।
8 सितंबर 1942- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
8 सितंबर 1946- बुल्गारिया ने राजशाही का अंत किया।
8 सितंबर 1951- जापान ने 48 देशों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
8 सितंबर 1952- जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हस्ताक्षर किये।
8 सितंबर 1960- देश के जाने माने राजनीतिज्ञ और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।
8 सितंबर 1962- चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
8 सितंबर 1982- जम्मू-कश्मीर के क्रांतिकारी नेता शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का निधन।
8 सितंबर 1966- संयुक्त राष्ट्र के शिक्षा और सांस्कृतिक विभाग यूनेस्को ने पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया।
8 सितंबर 2001- बंगलादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया।
8 सितंबर 2006- महाराष्ट्र का मालेगांव में सीरियल ब्लास्ट से 37 लोगों की मौत हुई, 100 से ज्यादा लोग घायल हुए।
8 सितंबर 2008- प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की।
8 सितंबर 2016- नासा ने ओएसआईआरआईएस-आरईएक्स लॉन्च किया।