• Fri. Feb 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आदर्श मध्य विद्यालय छत्तरगाछ के प्रांगण में पांच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड किशनगंज के तत्वाधान में आदर्श मध्य विद्यालय छत्तरगाछ में पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को विधिवत शुभारम्भ किया गया। जहां शिविर का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मंडल ने विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ स्काउट गाइड ध्वज को फहराकर किया। वहीँ मौके पर मौजूद जिला प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह एवं देवाशीष चटर्जी ने जानकारी देते हुए बताया की इस शिविर के दौरान बच्चों को प्रवेश, प्रथम एवं द्वितीय सोपान संबंधित कोर्स की जानकारी के साथ ही साथ हाईकिंग, मेपिंग, कम्पास, प्राथमिक सहायता एवं अन्यत्र कई विषयों की जानकारी दी जाएगी ताकि इस शिविर के दौरान प्रशिक्षित हुए बच्चे आपदा काल में जन-हित के कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करा सके।

उपरोक्त अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा की अधिक से अधिक छात्र छात्रा को इस प्रशिक्षण में सम्मिलित होकर अपने आपको अनुशाषित एवं देशभक्त व राष्ट्रहित में कार्य कर स्वयं को सफल बनाने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, शिक्षक विजय पंडित, स्वाति भारती, मो सनाउल्लाह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *