आमबाड़ी रेंज के वनकर्मियों ने अभियान चलाकर एक बार फिर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के यारसागुंबा बरामद किया है। हालांकि इस मामले की किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बुधवार रात को आमबाड़ी रेंजर आलमगीर हक के नेतृत्व में वनकर्मियों ने सिलीगुड़ी के विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर करीब 800 ग्राम यार्सागुंबा बरामद किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। ज्ञात हो कि गुप्त सूचना के आधार पर आमबाड़ी रेंज के रेंजर आलमगीर हक के नेतृत्व में वनकर्मियों ने 8 सितंबर को सिलीगुड़ी के समरनगर इलाके में अभियान चलाकर बहुमूल्य यारसागुंबा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। सिलीगुड़ी में हैंडओवर के बाद तस्करों ने इन यारसागुंबा को नेपाल के रास्ते चीन में तस्करी करने की योजना बनाई थी। इससे पहले गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर वनकर्मियों ने उक्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से करीब 13 ग्राम यारसागुंबा बरामद किए गए थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद बुधवार को सिलीगुड़ी में विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर 800 ग्राम यारसागुंबा बरामद किया गया है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply