• Sat. Dec 20th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी 8 वीं वाहिनी ने मनाया हिंदी दिवस।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: राजभासा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए एक उत्साहवर्धक वातावरण सृजित करने हेतु हिंदी दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के 8 वीं वाहिनीं ने हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया। इस पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिता जैसे निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, शब्दकोश प्रतियोगिता तथा वीर रस देशभक्ति कविता का आयोजन किया गया जिसमे हिंदी व अहिन्दी भाषी जवानों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जवानों ने हिंदी भाषा व अन्य भारतीय भाषा के महत्व के ऊपर चर्चा की तथा राष्ट्र निर्माण में हिंदी भाषा के महत्व के उपर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य हिंदी में मौलिक कार्य जैसे टिप्पणी, मसौदे, पत्राचार और प्रपत्र को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम 14 सितम्बर से शुरू हो चुका है, जो 29 सितम्बर तक मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत 8 वीं वाहिनीं के कार्यालय का पूरा कार्य हिंदी में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *