गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई सिलीगुड़ी यूनिट की टीम ने लाखों के विदेशी सोने के बिस्कुट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से डीआरआई ने यूएस डॉलर भी बरामद किया है। आरोपियों के नाम रॉकी बर्मन ( 35 ) और कंचन भट्टाचार्य ( 27 ) है। दोनों आसनसोल के निवासी बताए गए है। मिली जानकारी के अनुसार जयगांव से स्विट्जरलैंड मार्किंग सोना को लेकर जयगांव से सिलीगुड़ी के रास्ते संभवत आसनसोल में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी खबर मिलते ही डीआरआई की टीम ने तस्करी को रोकने के लिए शुक्रवार रात को पानीकौरी टोल प्लाजा के पास अभियान चलाया और एक यात्री वाही बस को रोककर तलाशी ली। उस दौरान बस में दो लोगों पर संदेह होने पर डीआरआई की टीम उन दोनों को बस से उतारकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास 51 पीस स्विट्जरलैंड मार्किंग सोने के बिस्कुट मिली। दोनों इसका कोई कागजात नही दिखा पाए। साथ ही डीआरआई ने दोनो आरोपियों के पास से 2 हजार 500 यूएस डॉलर भी बरामद किया।
डीआरआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद सोना का हजार मूल्य 60 लाख 2 हजार 700 रुपये है। जबकि 2 हजार 500 यूएस डॉलर का भारतीय करेंसी में 2 लाख 9 हजार 750 रूपये है। डीआरआई ने सोना के बिस्कुट और यूएस डॉलर को मिलाकर कुल 62 लाख 12 हजार 450 रूपये है। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। जहां पर अदालत ने दोनों आरोपियों को लोकल सिक्योरिटी के आधार पर जमानत याचिका मंजूर कर ली है। वहीं, सुनवाई की अगली तारीख भी तय कर दी है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply