फांसीदेवा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक चालक ने 3 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। फांसीदेवा के घोषपुकुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम सुबल मंडल है। वह वर्धमान का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को तीन साल की बच्ची को लहूलुहान हालत में उसकी मां ने देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद फांसीदेवा पुलिस और घोषपुकुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को बरामद कर इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बच्ची के साथ क्रूरतापूर्वक अत्याचार किया गया और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। स्थानीय लोगों ने दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply