• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आगामी 20 सितंबर (बुधवार) को कोचाधामन प्रखंड के पुरंदहा पंचायत में डीएम श्रीकान्त शास्त्री की अध्यक्षता में प्रथम जन संवाद बैठक होगी आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

राज्य सरकार के निदेशानुसार लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में प्रथम जन संवाद बैठक कोचाधामन प्रखंड में 20 सितंबर (बुधवार) को पुरंदहा पंचायत में डीएम श्रीकान्त शास्त्री की अध्यक्षता में आहूत की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल अंधासुर शिवमंदिर के पास मैदान, पुरन्दहा पंचायत, कोचाधामन में निर्धारित की गई है। उक्त बातों की जानकारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *