• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीआरसीसी द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम योजना व कौशल विकास समिति की समीक्षात्मक बैठक आहूत। 


सारस न्यूज, किशनगंज।


समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में डी०आर०सी०सी० किशनगंज द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम योजना (केवाईपी) का जिले के सभी केवाईपी ट्रेनिंग सेंटरों के संचालकों के साथ एवम जिला जिला नियोजनालय, किशनगंज द्वारा उनके कौशल विकास समिति संचालित की समीक्षात्मक
बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में डी०आर०सी०सी० सहित जिला नियोजनालय
द्वारा संचालित जिला कौशल विकास समिति योजनाओं पर  वयापक चर्चा की गई। इस बैठक में डी०आर०सी०सी०, किशनगंज के प्रबंधक कुमार नितिन, ज़िला योजना पदाधिकारी आशीष कुमार पांडेय, ज़िला नियोजन पदाधिकारी आलोक नारायण वत्स, जिला कौशल प्रबन्धक छोटू साह सहित ज़िले के सभी केवाईपी ट्रेनिंग सेंटर के संचालक उपस्तिथ रहे।
कुशल युवा कार्यक्रम योजना सहित जिला कौशल विकास समिति की बैठक मे सरकार के योजनाओं का और अधिक प्रचार प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि जिले के अधिक से अधिक युवाओ को सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *