Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

21 सितंबर का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

21 सितंबर 1784- अमेरिका का पहला दैनिक अखबार(पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) प्रकाशित हुआ।

21 सितंबर 1792 : फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।

21 सितंबर 1815- किंग विलियम प्रथम ने ब्रसेल्स में शपथ ली।

21 सितंबर 1857 : अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार किया।

21 सितंबर 1885- नीदरलैंड के लोगों ने मतादान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।

21 सितंबर 1905- अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी गठित हुई।

21 सितंबर 1928-‘माय विकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत।

21 सितंबर 1938- चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।

21 सितंबर 1942- नाजियों ने डुनेवट्सी यूक्रेन में 2588 यहूदियों की हत्या की।

21 सितंबर 1942- बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।

21 सितंबर 1964- माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

21 सितंबर 1966- मिहिर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।

21 सितंबर 1984- ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

21 सितंबर 1991- आर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

21 सितंबर 1999- मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मौत।

21 सितंबर 2000-भारत और ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंधों के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेंड्स इंडिया सोसायटी की स्थापना।

21 सितंबर 2013- नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *