• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली उमस भरी गर्मी से राहत की साँस, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे।

By

Sep 21, 2023 #मौसम

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

बिहार में गुरुवार से मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। राज्य में मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने सीमांचल एवं पूर्वी बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही राज्य भर में ठनका यानी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सभी जिलों में गुरुवार से बारिश संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। राजधानी पटना में बुधवार शाम बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *