देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जमीन संबंधित विवादों के निपटारा हेतु आज पौआखाली थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहाँ अंचलाधिकारी ठाकुरगंज के निर्देश पर संबंधित राजस्व कर्मचारी एवं थानाध्यक्ष पौआखाली के नेतृत्व में जनता दरबार पौआखाली थाना परिसर में आयोजित की गयी। जहाँ संबंधित राजस्व कर्मचारी एवं थानाध्यक्ष पौआखाली के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार में दो मामलों पर दोनों पक्षों के बात को सुनकर दोनों विवादों का निपटारा किया गया एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखना का निर्देश भी मौके पर दिया गया।