• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में डकैती की योजना को पुलिस ने किया नाकाम, चार बदमाश गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी पुलिस ने सोमवार रात को बदमाशों के डकैती की योजना पर पानी फेरते हुए थाना क्षेत्र के टुकुरिया मोड़ से चार डकैतों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शुभम तमांग (27), विशाल छेत्री (20), सुदीप देवान (30) और शिवम तमांग (27) है। ये सभी सुखियापोखरी के पोकरबोंग के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि लूट के इरादे से कई युवक टुकुरिया मोड़ पर जमा हुए हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने इलाके में अभियान चलाया। इसी बीच पुलिस की आने की भनक मिलते ही बाकी लोग भाग गए लेकिन पुलिस ने चार युवकों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से 3 रॉड, 2 चाकू और 1 हथौड़ा बरामद किया गया है। घटना में पुलिस ने एक छोटा चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *