जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने आज जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यालय में माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जी से मिलकर पार्टी संगठन एवं पार्टी द्वारा आने वाले दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा किए।
किशनगंज-जिले के सातों प्रखंडों के कार्यकारणी की सूची एवं सभी 125 पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों की सूची प्रदेश कार्यालय को आज उपलब्ध करा दिया गया है। किशनगंज नगर परिषद, नगर पंचायत बहादुरगंज, ठाकुरगंज एवं पौआखाली की सूची एक सप्ताह में प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही सभी 125 पंचायतों के कार्यकारणी का गठन कर पन्द्रह दिनों के अन्दर प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा। आने वाले दिनों में जननायक कर्पूरी ठाकुर परिचर्चा का कार्यक्रम बारी बारी से ठाकुरगंज, कोचाधामन-एवं किशनगंज विधानसभा में होना है। बहादुरगंज विधानसभा में पहले ही उक्त कार्यक्रम बांसबाड़ी हाट में आयोजित किया जा चुका है। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य मंत्री गण मौजूद रहेंगे। किशनगंज जिले के सभी लोक-सभा बुथों पर BLA नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। उक्त कार्य एक महीने के अन्दर पूरा कर सूची जिला निर्वाचन पदाधिकारी किशनगंज एवं प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply