Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिक्किम में चारों ओर मलबे का ढेर, 22 जवान अब भी लापता, बचाव अभियान जारी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में बहने वाली तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसकी वजह से सेना के 22 जवान इस बाढ़ में लापता हो गए। सेना के लापता 22 जवानों की तलाश और बचाव अभियान अभी जारी है। शुरुआती 23 लापता जवानों में से एक जवान 4 अक्टूबर की शाम को ही सही सलामत मिल गया था। इस बीच त्रिशक्ति कर्पस की ओर से उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग, लाचुंग और लाचेन इलाके में फंसे निवासियों और पर्यटकों को चिकित्सा सहायता और टेलीफोन कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है। सिंहथाम के पास बरदांग में मलबे में फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अब तीस्ता नदी के निचले इलाके में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। लापता लोगों के परिजनों से संपर्क कर पूरी स्थिति की जानकारी दे दी गई है। सिक्किम और उत्तरी बंगाल में तैनात अन्य सभी भारतीय सेना के जवान सुरक्षित हैं, लेकिन मोबाइल नेटवर्क की कमी के कारण अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, इस मुद्दे को हल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *