• Tue. Mar 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला थाना परिसर किशनगंज में पारिवारिक विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन, तीन मामले का हुआ निष्पादन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज मुख्यालय स्थित महिला थाना परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पारिवारिक विवाद से संबंधित कुल सात मामले पहुंचे। वही इस दौरान महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी के द्वारा आए हुए फरियादियों का फरियाद सुनते हुए तीन मामले का निष्पादन मौके पर कर दिया गया। बाकी बचे मामले को अगले शनिवार महिला थाना में लगे जनता दरबार में आने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *