सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा (बाढ़) में किशनगंज जिले के लोगों के आपदा में फंसे होने की सूचना पर जिलाधिकारी किशनगंन, तुषार सिंगला के निदेशानुसार पीड़ित लोगों से संपर्क किया गया है। डीएम के निदेशानुसार जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष कार्यरत किया गया है। उसका दूरभाष नंबर 06456225152 है। इस नंबर पर किसी प्रकार की सूचना का आदान – प्रदान किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 03 अक्टूबर को सिक्किम में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के कई लोग सिक्किम के गंगटोक में कार्य (मजदूरी) हेतु अस्थाई रूप से निवास कर रहे थे, जिनके आपदा से प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई। सभी लोगों के परिजन से जिला नियंत्रण कक्ष और प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा किशनगंज के द्वारा वार्ता कर सकुशल होने की स्थिति की जानकारी ली गई।
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ,पटना के उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नौशाद आलम द्वारा ठाकुरगंज के 34 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई, जो वर्तमान में सिक्किम के गंगटोक में कार्यरत है और आपदा से प्रभावित है। डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय किशनगंज के स्तर से उनकी कुशलता का पता लगाने हेतु संपर्क स्थापित किया गया। दूरभाष पर वार्ता के क्रम में मो आलम, ग्राम – निचितपुर ग्राम पंचायत- जीरनगछ, ठाकुरगंज के द्वारा बताया गया कि उनके साथ ठाकुरगंज के लगभग 27 – 28 लोग मजदूरी के कार्य में गंगटोक के सिंगटम में रह रहे थे। अचानक आई बाढ़ में वे सब प्रभावित हुए हैं, परंतु सकुशल है। इसी प्रकार अन्य लोगो के परिजन और उनसे दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी ली गई है। जिला आपदा प्रबंधन किशनगंज प्रभारी पदाधिकारी मो जफर आलम के द्वारा गंगटोक में कार्यरत जिला के लोगों के परिजनों को ढाढस बंधाते हुए संवेदना प्रकट की गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि सिक्किम में किशनगंज के कार्यरत आपदा प्रभावित लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर किशनगंज जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अनुश्रवण किया जा रहा है। आमजन की सुविधा हेतु जिला नियंत्रण कक्ष 06456225152 प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन, किशनगंज – 9931224449, अपर समाहर्त्ता (आपदा) किशनगंज- 9473191372 जिला पदाधिकारी,किशनगंज- 9473191372 नंबर पर संपर्क संख्या जारी किए गए हैं।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply