सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
घर के अंदर से एक व्यक्ति का लटकता हुआ शव बरामद होने से इलाके में खलबली मच गई। यह घटना नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के सतभैया इलाके की है। मृतक का नाम निरल मुंडा (41) है। आज सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद इसकी सूचना नक्सलबाड़ी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नक्सलबाड़ी में बार बार ऐसी घटना घट रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
