• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बूथ सशक्त्तिकरण को लेकर भाजपा ठाकुरगंज नगर मंडल ने की बैठक।

सारस न्यूज, किशनगंज।

भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज नगर मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा समिति व शक्ति केंद्र सत्यापन को लेकर नगर के भीमबालिश चौक स्थित नगर अध्यक्ष अतुल सिंह के आवास में बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह व मनीष सिन्हा, सत्यापन प्रभारी मनोज सिंह, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुपमा देवी, जिला उपाध्यक्ष लखबीर कौर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक एवं बीएलए वन सह वार्ड पार्षद अमित सिन्हा द्वारा भाजपा नगर समिति के पदाधिकारी, युवा मोर्चा समिति, महिला मोर्चा समिति, नगर के शक्ति केंद्र का सत्यापन किया गया। कार्यक्रम में बूथ सशक्ति करण में बूथ समिति मजबूत करना, बीएलए टू एवम पन्ना प्रमुख बनाना का कार्य दिया गया। 15 अक्टूबर तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत कलश में मिट्टी संग्रह कर प्रखंड मुख्यालय में जमा करना है जिसे जिला प्रांत द्वारा दिल्ली पहुंचाया जाएगा। आगामी 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण जी की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल महाराज, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, प्रदीप जैन, शंभू लाल राय, अंजली मंडल, साधना हलदार, महामंत्री देवाशीष विश्वास, सन्नी झा, नगर मंत्री कृति देवी, पूनम देवी, मरियम देवी, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू साह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण झा, महिला मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष अंजना देवी, सुनीता देवी, अमृत मंडल, सिकंदर मंडल, धर्मेंद्र दास आदि भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *