• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कटहलडांगी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत।

सारस न्यूज, किशनगंज।

रविवार को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनगंज – ठाकुरगंज सड़क मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात मृत व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटहलडांगी गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास केटीटीजी मार्ग पर करीब 45 वर्षीय एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। अज्ञात व्यक्ति कहां से आया और घटना कैसे घटी, इस बात की जानकारी किसी को नहीं हो पाई है। शव को देख किसी राहगीर ने ठाकुरगंज पुलिस को सूचना दी थी। घटना की सूचना पर ठाकुरगंज थाना घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा।

इस संबंध में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि अज्ञात शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। विभागीय नियमानुसार शव की पहचान के लिए 72 घंटे रखे जाएंगे। उसके बाद भी शव की पहचान नहीं होगी तो पुलिस दाह संस्कार कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *