बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गापूजा के अवसर पर फांसीदेवा ब्लॉक -2 तृणमूल कांग्रेस के द्वारा विधाननगर में 4000 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। इस मौके पर सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव, तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पापिया घोष, फांसीदेवा ब्लॉक-2 तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष काजल घोष सहित काफी संख्या में तृणमूल नेता व महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। इस दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी। फांसीदेवा ब्लॉक-2 तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष काजल घोष ने कहा कि कोई भी त्योहार पूजा खुशियों का होता है लेकिन गरीबों के लिए सभी दिन बराबर होता है। वे कड़ी मेहनत करते है उन्हें तय मजदूरी मिलती है ऐसी स्थिति उनके लिए नए वस्त्र लेना संभव नहीं है। उनके दर्द को समझते हुए 4000 जरूरतमंद महिलाएं के बीच साड़ी वितरण कर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशियां देना यही तो इंसानियत एवं धर्म है। मेयर गौतम देव ने कहा समाज की सेवा मानव जाति का धर्म है। इन गरीबों को वस्त्र का वितरण करने से समाज में एक अलग पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि हमें जरूरत अनुसार जब भी मौका मिले तो जरूरतमंदों को कपड़े, खाने की वस्तुएं व अन्न आदि दान में देने चाहिए।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply