सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
खोरीबाड़ी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों को कारीगरों द्वारा अंतिम रूप में देने में जुटे हुए हैं। पंडालों को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने के लिए देश दुनिया के चर्चित मंदिरों व ऐतिहासिक स्मारकों के स्वरूप भव्य बनाए गए हैं। ताकि लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़े। वहीं खोरीबाड़ी में भी विभिन्न थीमों को आधार स्वरूप बेहद आकर्षक तथा शिक्षामूलक दुर्गा पूजा के पंडाल बनाये गए हैं। खोरीबाड़ी युवा संप्रदाय 56वें वर्ष दुर्गोत्सव का पंडाल पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के इटहरी में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर स्वरूप पंडाल बना रही है। जिसे कोलकाता व स्थानीय कारीगरों द्वारा पंडाल बनाया जा रहा है।
बांस, प्लाईवुड व फाईबर आदि सामग्री से बनाये जा रहे पंडाल:
इस संबंध में खोरीबाड़ी युवा संप्रदाय के सचिव रतन राय ने बताया प्रत्येक वर्ष आकर्षक व भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जाता है। 56वें वर्ष के अवसर पर करीब सात लाख की बजट से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के इटहरी में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर के रूप में पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पूजा पंडाल बनाने में बांस, प्लाईवुड व फाईबर सहित अन्य सामाग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी दुर्गोत्सव के अवसर पर जनहित में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया पूजा के दौरान बंगाल के विभिन्न इलाकों के अलावे सीमावर्ती बिहार व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से काफी संख्या में श्रधालुओं पहुंचते हैं। दुर्गा पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है। पूजा, एक शुभ घटना, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वहीं पूजा कमिटी के बादल चंद्र सरकार ने बताया दुर्गोत्सव के दौरान काफी भीड़ इक्कठा होने की संभावना है। मद्देनजर दुर्गोत्सव के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन को देखते हुए उचित व्यवस्था का आयोजन है। साथ ही डेंगू से बचाव सहित विभिन्न जागरूकता शिविर की आयोजन की योजना है।