राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज शहर के पश्चिम पाली स्थित बिग मार्ट शॉपिंग मॉल में छेड़खानी को लेकर हो हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिग मार्ट शॉपिंग मॉल में कार्य कर रही एक महिला कर्मचारियों को बिग मार्ट के एक युवक कर्मचारी के द्वारा छेड़खानी किया गया था। जिसे लेकर महिला कर्मचारियों ने छेड़खानी की शिकायत बिग मार्ट के मैनेजर व अपने परिजनों को की। महिला के पति की बिग मार्ट शॉपिंग मॉल में पहुच कर छेड़खानी करने वाले युवक कर्मचारी के साथ झड़प हो गई। वही इस दौरान तो हंगामा देख बिग मार्ट के पास लोगों का जमाबरा लग गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर टाउन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने अपने दलबल के साथ पहुंचकर मामले को शांत करवाया।