कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023 अंतर्गत किशनगंज जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह खां स्टेडियम, खगड़ा, किशनगंज में किया गया ।वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किशनगंज जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला और पुलिस अधीक्षक डॉ इनाम उल हक़ के द्वारा खगड़ा स्टेडियम में आयोजित समारोह में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। 27 से 29 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर-14, 17, एवं 19 आयु वर्ग के अलग-अलग बालक और बालिकाओं ने अपने अपने खेल विधा में भाग लिया। प्रथम दिन खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विशेषकर एथलेटिक्स और ताईक्वांडो में बच्चों का जुनून आकर्षित कर रहा था। सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने बैंड धुन के साथ मार्च पास्ट की अगुवाई की। सभी प्रखंडों की सहभागिता रही। इस वर्ष 1200 से अधिक प्रतिभागियों से निबंधन करवाया है।
पहले दिन एथलेटिक्स, ताईक्वांडो, कुश्ती और वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और ताईक्वांडो खेल प्रतियोगिता का आयोजन खगड़ा स्टेडियम में और कुश्ती खेल का आयोजन खेल भवन में निर्धारित था। परंतु कुश्ती में कोई टीम ने निबंधन नहीं कराया था। खगड़ा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी रंजीत कुमार ने पर्यावरण का संदेश बच्चो में देने हेतु जिलाधिकारी तुषार सिंगला और एसपी डॉ इनाम उल हक़ का स्वागत पौधा देकर किया। साथ ही, जिला प्रशासन के आगंतुक पदाधिकारियों को भी पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया।
राज्य के प्रति बच्चो में स्नेह और ज्ञानवर्धन हेतु खेल प्रतियोगिता में बिहार गीत गाया गया। सभी ने खड़े होकर सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर बच्चो को ऊंचाई को छूने के उत्साहवर्धन हेतु नीले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारा को छोड़ा गया। साथ ही, डीएम और एसपी के द्वारा मशाल प्रज्वलित कर वार्षिक खेल का शुभारंभ किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता से खेल प्रारंभ हुआ। मौके पर डीएम और एसपी ने कई एथलीट को प्रमाण पत्र, मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दक्ष वार्षिक खेल को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, तुषार सिंगला ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता होने से बच्चों में एक नई जागृति मिलती है। चाहे कला क्षेत्र में हो, कल्चर या स्पोर्ट्स के क्षेत्र में हो विभाग के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सरकार चाहती है कि बच्चे खेलकूद और कला, संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़े और राज्य ही नहीं देश व विदेशों में अपनी प्रतिभाओं को दिखाए। सम्मान व पुरुस्कार प्राप्त करे। जिले के खेल अवसंरचना को गिनाते हुए बच्चो से खेल में रुचि लेने की अपील की।
जिला पदाधिकारी ने जिला के शारीरिक शिक्षको का उत्साहवर्धन करते हुए कहा है कि जिले में फिजिकल शिक्षक काफी मेहनत कर रहे है ताकि बच्चे दक्ष बने और प्रतिभावान बने। खेल जीवन के किसी विशेष क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, यह एक व्यक्ति को जीवनभर के लिए उपलब्धियों को प्रदान करता है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ इनाम उल हक़ ने कहा कि आजकल खेल में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों का नाम लेकर उनके जीवन के बारे में बताकर बच्चो को प्रोत्साहित किया। खेल भवन के बारे में कहा कि ये आपके लिए बना है, इसका आप प्रयोग करें। डीएम ने प्रतियोगिता के शानदार आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त किया और भव्य और आकर्षक खेल के आयोजन के लिए जिला खेल पदाधिकारी रंजीत कुमार समेत सभी शारीरिक शिकाशा शिक्षक और बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, रंजीत कुमार ने कहा कि खेल और स्पोर्ट्स आत्मविश्वास बनाने वाली गतिविधियाँ हैं, जो बच्चों को बहुत अधिक आनंद प्रदान करती हैं। यह सुधार उपलब्धियों और व्यक्तिगत प्रगति की भावनाओं को लाती है। आधुनिक समय के बच्चे विभिन्न प्रकार के खेलों में बहुत ही रुचि रखते हैं, क्योंकि वे खेलों, टीवी कार्यक्रमों या कार्टून नेटवर्क के कार्यक्रमों से छोटी उम्र में ही प्रोत्साहित होना शुरु हो जाते हैं। बालिकाओं में भी खेल के प्रति रुचि बढ़ी है। लड़कियाँ भी लड़कों की तरह ही बड़े स्तर पर अपने आत्मविश्वास के साथ बिना किसी पारिवारिक और सामाजिक झिझक के खेल गतिविधियों में भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि आज जिन विधाओं में खेल हुआ है, विजेता ओर उपविजेता खिलाड़ी को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों ने बेहतरीन खेल का परिचय दिया है। एक अच्छे वातावरण में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाया है। विदित हो कि ओलंपिक को देखते हुए खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 11 खेल विधाओं का आयोजन होगा। इस वर्ष लगभग 1200 से ज्यादा की संख्या में बालक- बालिका जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजित वॉलीबॉल, ताईक्वांडो और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लगभग 600 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। रंजीत कुमार ने कहा कि खेलेगा किशनगंज तो खिलेगा किशनगंज को ध्यान में रखकर खेल आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन कौशल किशोर, जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एपीएस चौहान, डीसीएलआर शिव शंकर पासवान के साथ शारीरिक शिक्षक अतहर हसन जमील अख्तर, मामोनी खातून, वंदन कुमार, सलाउद्दीन, फनी भूषण, फिजिकल शिक्षक और सभी प्रतिभागी मौजूद थे। वहीं 28 अक्टूबर को फुटबॉल, कबड्डी, योगा और रग्बी का आयोजन क्रमशः खगड़ा स्टेडियम और खेल भवन में होगा।
सारस न्यूज, किशनगंज।