• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में भारी मात्रा में गांजा जब्त, एक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक पुलिस ने 46 नंबर वार्ड के पोकाइजोत इलाके से भारी मात्रा में गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रंजीत बर्मन (35 वर्ष) है। वह कूचबिहार का निवासी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रंजीत बर्मन लंबे समय से सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड अंतर्गत पोकाइजोत इलाके में एक घर किराए पर लेकर रहता था। इसी घर से वह मादक का कारोबार चलाता था।

बीती रात गुप्त सूत्रों से खबर पाकर प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने उक्त घर में अभियान चलाया और घर के अंदर से एक बैग से 10 किलो गांजा बरामद किया। वहीं, रंजीत बर्मन को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *