सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी में हाथी के हमले में दो वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार की देर रात नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के रघुजोत इलाके की है। घायलों की पहचान कृष्कान्त बर्मन(80) और नगर बर्मन(62) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर बर्मन व कृष्कान्त बर्मन दोनों रघुजोत इलाके में हाथी के सामने आ गए। इस दौरान हाथी ने दोनों वृद्धा पर हमला कर दिया। जिसके चलते दोनों वृद्धा घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल भर्ती कराया। बाद में नगर बर्मन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
