Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी शहर में बढ़ी रही चोरी की वारदात, चोरों ने खाली मकान में की चोरी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

शहर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। इलाकों में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं। वहीं, सिलीगुड़ी नगर निगम के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत पूर्व विवेकानंद पल्ली के मंगलपांडे सरणी में एक बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार घर का मालिक अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहते है। घर काफी दिनों से खाली पड़ा था। इसका मौके का फायदा उठाकर चोर 3 दिनों से लगातार घर पर अपना हाथ साफ कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले खाली पड़े मकान से दो युवकों को भागते हुए देखा गया था। उसी वक्त पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद घटना की सूचना पानीटंकी चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच की। इसके बाद रात में उस घर की देखरेख के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड रखा गया। बाद में दिन के उजाले में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आज शाम फिर से घर के अंदर लाइट जलते हुई दिखाई दी। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ जब पुलिस घर में दाखिल हुई तो देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है और खिड़की की ग्रिल कटी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि विभिन्न सामान चोरी हो गए है। घटना की जानकारी घर के मालिक को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *