किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्लाह खा स्टेडियम के समीप सैकड़ो की संख्या में मजदूर छठ महापर्व को लेकर दाउरा व सूप बनाने का कार्य बीते 15 वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई लाइट की व्यवस्था नहीं है। रात के अंधेरे में सैकड़ो मजदूर आते-जाते वाहनों के लाइट के सहारे पर कार्य करने पर विवश है। ताकि अपने परिवार का भरण पोषण कर पाए और छठ जैसे महापर्व पर श्रद्धालुओं को सुविधा दे पाए। वही इस दौरान मजदूरों ने बताया कि रात के अंधेरे में हम लोग किसी तरह वाहनों के लाइट के सुविधा से कार्य कर रहे हैं काफी परेशानी होती है। अगर जिला प्रशासन की ओर से लाइट की व्यवस्था हो जाए तो हम लोग जिला प्रशासन के शुक्रगुजार रहेंगे।
वही इस दौरान कई मजदूरों ने बताया कि कई लोग लाइट लगाने के नाम पर हम लोगों से 2000 तो ₹4000 की मांग करते हैं। लेकिन हम लोगों का कमाई इतनी ज्यादा नहीं है कि हम लोग उन लोगों को लाइट लगाने के लिए पैसे दे पाए। जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस रोड में लाइट की व्यवस्था कर दी जाए। ताकि हम लोग छठ महापर्व के लिए दाउरा व सूप बनाने का कार्य आराम से कर पाए। और छठ महापर्व करने वाले श्रद्धालुओं को उत्तम सुविधा दे पाए।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply