मंगलवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के प्रांगण में में बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट रविकांत द्विवेदी की अगुवाई में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर वाहिनी मुख्यालय के साथ- साथ सभी समवायों एवं बाह्य सीमा चौकियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
एसएसबी वाहिनी मुख्यालय द्वारा सर्वप्रथम प्रातः एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण से की गई। एकता दौड़ में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों सहित जवानों व कार्मिकों ने हिस्सा लिया। एकता दौड़ की शुरुआत वाहिनी मुख्यालय से जलेबिया मोड़ फोर लाइन रोड से ब्रिज से होते हुए की गई एवं जिसका समापन वापस वाहिनी मुख्यालय में किया गया। एकता दौड़ के दौरान प्रतिभागियों द्वारा स्थानीय जनता को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में जागरूक किया गया और मिलजुल कर रहने और देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। सभी जवानों ने दौड़ में जोश के साथ भाग लिया।इसके पश्चात् वाहिनी के प्रांगण में 75 जवानो ने एक साथ मार्चपास्ट किया। इसके उपरांत वाहिनी के कार्यवाहक कमान्डेंट रविकांत द्विवेदी द्वारा राष्ट्रीय एकता के लिए समस्त बल कार्मिकों के साथ शपथ लिया गया।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लव भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता हैं। यह दिन देश भर में विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परम्पराओं के बीच एकता, अखंडता और एकजुटता के महत्व पर जोर देता है।
इस कार्यक्रम में उप कमान्डेंट जगजीत बहादुर जेगवार, सहायक कमान्डेंट (संचार) सुनील कुमार, निरीक्षक शंकर कुमार मंडल, उप निरीक्षक (संचार) दिनकर कुमार मिश्रा अधीनस्थ अधिकारीगण, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार एवं बल के अन्य जवानों ने भाग लिया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply