Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

02 नवंबर का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

2 नवंबर 1774 – अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।

2 नवंबर 1834 – एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

2 नवंबर 1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ।

यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।

2 नवंबर 1841 – अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया, जिसमें उसे सफलता मिली।

2 नवंबर 1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

2 नवंबर 1914 – रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।

2 नवंबर 1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।

2 नवंबर 1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।

2 नवंबर 1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।

2 नवंबर 1986 – बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।

2 नवंबर 1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।

2 नवंबर 2000 – पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।

2 नवंबर 2001 – अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।

2 नवंबर 2001 – श्रीपाद येसो नाईक ने केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री में पोत परिवहन पद ग्रहण किया था।

2 नवंबर 2002 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया।

2 नवंबर 2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 लोगों की मौत।

2 नवंबर 2005 – ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

2 नवंबर 2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।

2 नवंबर 2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *