खोरीबाड़ी: पेट दर्द सहन नहीं कर पाई तो नक्सलबाड़ी कॉलेज की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। यह घटना खोरीबाड़ी ब्लॉक के चक्करमारी स्थित भजनपुर इलाके की है। मृतका का नाम दीपा बर्मन (20) है। वह भजनपुर की रहने वाली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपा बर्मन ने 24 अक्टूबर को पेट दर्द से परेशान होकर जहर खा लिया था। बाद में परिवार वालों को मालूम हुआ और वे उसे बचाने के लिए खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गये। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार रात दीपा की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दीपा नक्सलबाड़ी कॉलेज में बैचलर ऑफ आर्ट्स(बीए) की फाइनल ईयर में थी। दीपा के पिता कालिदास बर्मन पेशे से किसान हैं। दीपा के चाचा निरेन चंद्र बर्मन ने बताया कि दीपा काफी समय से पेट दर्द से परेशान थी। उन्होंने कहा उसे ये मालूम नहीं है कि उसने जहर क्यों खाया है।उसे 24 अक्टूबर को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। बीते मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मेडिकल चौकी पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। वहीं दीपा की मौत से इलाके में मातम छाया हुआ है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply