• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम तुषार सिंगला ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण, वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शनिवार को प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के प्रावधान के आलोक में डीएम तुषार सिंगला के द्वारा माह नवंबर 2023 का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में लगे दोनों मुख्य ताले सील पाया गया। इसके अतिरिक्त वेयर हाउस सीढ़ी के तरफ लगे दो अतिरिक्त ताला भी सील पाया गया। निरीक्षण के क्रम में ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। ईवीएम वेयर हाउस में तैनात सभी सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। उन्हें ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा सतर्कता पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी मो जफर आलम, उप निर्वाचन पदाधिकारी आदि मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *