शनिवार को नगर के डेढ़ दर्जन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दिया। भाजपा के इन कार्यकर्त्ताओं ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह को उनके निज आवास पर जाकर सौंपा। इस्तीफ़ा देने वालेकुल 19 भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सूचीबद्ध के साथ अपना इस्तीफा नगर अध्यक्ष के अलावे भाजपा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है। इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं में संदीप कुमार ने कहा कि हमलोग वर्षो से भाजपा से जुड़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे थे। लेकिन वर्तमान में जिला व नगर राजनीति दिशाहीनता व व्यवहार से आहत हो रहे थे। महत्वपूर्ण बैठको में हमें दरकिनार करके हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाया जा रहा था। महत्वपूर्ण बैठकों में सम्मान न मिलने के कारण आहत हो रहे थे। इसलिए हमलोगो ने एक साथ निर्णय लेकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर इस्तीफा नगर अध्यक्ष को सौपा है।
नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि दर्जनो कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफा सौपा गया है। इस्तीफा वरीय अधिकारियों को अग्रसारित किया गया है। भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देने वाले नगर उपाध्यक्ष जनश्रुति कुमार, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री हरि कुमार पंडित, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार शर्मा, पूर्व बूथ अध्यक्ष विनोद पासवान, पूर्व बूथ अध्यक्ष देवदास कुंडू, पूर्व जिला आईटी सेल चंदन कुमार सिन्हा, पूर्व भाजपा नगर मंत्री साजन जायसवाल, पुर्व अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष हीरा पासवान, पुर्व पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष रमेश लाल, पूर्व भाजपा नगर मंत्री शोभिक कुंडू, पुर्व कमल क्लब संयोजक विजय झा, पूर्व भाजपा नगर मंत्री विद्याभूषण शास्त्री, बाबूलाल राम, मधु कुमारी, अरविंद कुमार पंडित, परशुराम पोद्दार, जयप्रकाश जयसवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हैं।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply