सारस न्यूज, अररिया।
पीयू अंतर्गत अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता अंगीभूत महाविद्यालय में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में अररिया महाविद्यालय द्वारा तय की गई तिथि के साथ कई खेलकूद प्रतियोगिता का समय सारिणी जारी किया गया है। जिसमें पहली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी (महिला/पुरुष)मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में 22 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक आयोजित होगी। इसके बाद एथलेटिक्स (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता फारबिसगंज कॉलेज में 05 दिसंबर से 09 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। शतरंज प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) 14 दिसंबर से 16 दिसंबर 2023 तक एमएल आर्य कॉलेज कसबा में आयोजित होगी। बताया गया है कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता केबी झा कॉलेज कटिहार में 19 दिसंबर से 21 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जायेगी। बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी 2024 तक पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया में आयोजित होगी। इधर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अररिया कॉलेज अररिया में 22 जनवरी से 24 जनवरी 2024 तक आयोजित की जायेगी और क्रिकेट का आयोजन 06 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक पुनः मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में आयोजित की जाएगी। अररिया कॉलेज अररिया के क्रीड़ाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि अररिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक पाठक द्वारा खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी खेल सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। इधर अररिया कॉलेज अररिया के छात्र-छात्राओं को सफल प्रशिक्षण देने का पूरा इंतजाम किया गया है और राष्ट्रीय कोच द्वारा छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कहा गया है कि जो छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक हैं। वैसे खिलाड़ी क्रीड़ाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा से जल्द संपर्क करें।
