• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 50 हजार रुपये।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी नगर निगम के 19 नंबर वार्ड के सुभाषपल्ली के एक निजी कंपनी में कार्यरत स्वर्णभो घोष नामक एक व्यक्ति साइबर जालसाजों की ठगी का शिकार हो गये। साइबर अपराधियों ने उनसे 50 हजार रुपये ठग लिए। मिली जानकारी के अनुसार स्वर्णभो घोष कुछ दिन पहले सिलीगुड़ी नगर गिनम से 10 हजार रुपये का वेंडर लोन लिए थे। कुछ दिन इस लोन की ईएमआई काटने के बाद उनके पास एक कॉल आई। उन्हें बताया गया कि उन्होंने जो लोन लिया है, उसकी सब्सिडी दी जाएगी। इसी के तहत उनके पास एक एक लिंक भेजा गया। उस लिंक पर क्लिक कर पासवर्ड देते ही उनके खाते से 50 हजार रुपये गायब हो गए। इसके बाद स्वर्णभो घोष ने तुरंत साइबर क्राइम थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *