Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

07 नवंबर का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

7 नवंबर 1858 – अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म।

7 नवंबर 1862 – मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र का निधन।

7 नवंबर 1867 – रेडियोधर्मिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मैरी क्यूरी का जन्म। वह नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पहली महिला हैं। वह ऐसी पहली शख्सियत और एकमात्र महिला हैं जिन्हें दो बार नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

7 नवंबर 1876 – बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने ‘वन्दे मातरम’ गीत की रचना की।

7 नवंबर 1888 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का जन्म।

7 नवंबर 1893 – कोलोराडो महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।

7 नवंबर 1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति।

7 नवंबर 1978 – इंदिरा गांधी को भारतीय संसद के लिए दोबारा चुना गया।

7 नवंबर 1982 – तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।

7 नवंबर 1996 – नासा ने मंगल ग्रह का लंबे समय तक अध्ययन करने के लिए रोबोटिक अंतरिक्ष यान मार्स ग्लोबल सर्वेयर को अंतरिक्ष में भेजा।

7 नवंबर 1996 – भारत में तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश में 2,000 लोगों की मौत हुई।

7 नवंबर 1998 – दुनिया का सबसे बुजर्ग जॉन ग्लेन नाम का अंतरिक्षयात्री सुरक्षित धरती पर वापस लौटा।

7 नवंबर 1998 – तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।

7 नवंबर 2003 – तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।

7 नवंबर 2005 -कुख्यात डकैत निर्भय सिंह गुज्जर (64) की पुलिस मुठभेड़ में मौत।

7 नवंबर 2012 – ग्वाटेमाला में भूकंप से 52 की मौत हुई।

7 नवंबर2015 -भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन।

7 नवंबर 2018- यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया। एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया था।

7 नवंबर 2021 -ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी, सात सुरक्षाकर्मी घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *