• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बतासी बाजार इलाके के लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव को देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय उप प्रधान तापस मंडल को दी। इसके बाद तापस मंडल ने इसकी सूचना खोरीबाड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि, व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *