• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यलय परिसर में भाजपा का प्रदर्शन।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बुधवार को सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला व खोरीबाड़ी प्रखंड भाजपा मंडल कमेटी की ओर से खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खोरीबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय से खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय तक एक विरोध रैली निकाली गई। सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला पार्षद बबीता छेत्री, महासचिव राजू साहा, सिलीगुड़ी महकमा परिषद विपक्ष के नेता अजय ओरांव समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस संबंध में सिलीगुड़ी सांगठनिक जिले के नेता राजू साहा ने कहा कि आज की विरोध रैली राज्य भर में हो रहे राशन भ्रष्टाचार के खिलाफ है। राज्य भर में लगभग एक लाख 66 हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी किए गए हैं, खोरीबाड़ी ब्लॉक के राशन भ्रष्टाचार की जानकारी बीडीओ को दी जाएगी, अगर उचित जांच के बाद दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा जैसे-जैसे एक के बाद एक बालू, खोरीबाड़ी में भू-माफियाओं और राज्य भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, इसकी भी जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदलोन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *